Rudrapur News: खटीमा में सड़क परियोजना का शिलान्यास, धामी ने किया भूमि पूजन
रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 14.97 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक ढाई किमी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। सितारगंज रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, बाजारवासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बंडिया, चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला, चम्पावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: ऊधम सिंह नगर, देहरादून और चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.