Rudrapur News: खटीमा में संजय मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: खटीमा। संजय मार्केट में काम से गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है। कंजाबाग रोड स्थित हिल व्यू कॉलोनी निवासी भुवन चंद्र पांडे सोमवार शाम किसी काम से संजय मार्केट गए थे। उन्होंने अपनी बाइक मार्केट के सामने खड़ी की थी। काम निपटाकर वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.