Rudrapur News: खटीमा में श्रद्धालुओं ने किया कन्या पूजन, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
रुद्रपुर, अक्टूबर 19 -- Rudrapur News: खटीमा। नवरात्रि की महा नवमी पर सोमवार को जगह-जगह कन्या पूजन किया गया। कन्याओं को स्वादिष्ट व्यंजन खिलाने के बाद श्रद्धालुओं ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। सुबह से ही नगर क्षेत्र में कन्याओं का पूजन शुरू हो गया था। घर पहुंचने पर कन्याओं का श्रद्धालुओं ने पैर धुला। उसके बाद उन्हें स्वादिष्ट व्यंजन खिलाएं। दक्षिणा और उपहार देकर उपहार देकर उन्हें विदा किया। कन्याओं को अपने घर लाने के लिए सुबह से ही लोग उनके घरों के चक्कर काटने लगे थे। किसी ने सात तो किसी ने नौ कन्याओं के साथ एक लंगूर को भोजन कराया। हिल व्यू कॉलोनी में भाग्यश्री, त्रिजा, श्रावी, पूजा, सुमन, मंजू आदि सुबह से ही लोगों के घरों में पहुंचकर कन्या पूजन में शामिल होती रहीं। यह भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा में मां सिद्धिदात्री के रूप में कन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.