रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- Rudrapur News: खटीमा। मुख्य चौराहे पर मंगलवार को श्याम भक्तों ने श्री राधा रानी रसोई की ओर से भंडारे का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रत्येक माह की एकादशी को यह आयोजन किया जाता है। आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, शुभम कुमार, राकेश रोहिला, सतीश गोयल, हिमांशु अग्रवाल समेत श्याम रसोई के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...