Rudrapur News: खटीमा में महिला से एक लाख अठ्ठासी हजार की ठगी
रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- Rudrapur News: खटीमा। साइबर ठगों ने एक महिला से 1.88 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगलातराई निवासी गीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन के माध्यम से साइबर ठग ने उन्हें झांसे में लेकर 1.88 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने साइबर ठग का पता लगाकर ठगी गई रकम वापस कराने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 22 लाख की ठगी की रकम की ट्रेल तीन राज्यों में पहुंची, कड़ियां जोड़ रही पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.