रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। कंजाबाग पटिया के हनुमान मंदिर में गुरुवार शाम लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई। विधिविधान से महिलाओं ने लड्डू गोपाल को व्यंजनों का भोग लगाया। महिलाओं ने भजन कीर्तन से माहौल को कृष्णमय बना दिया। छठी मनाने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मंदिर पहुंचीं। पुजारी राकेश भट्ट ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद छठी का कार्यक्रम शुरू हुआ। घरों से हलवा-पूरी आदि व्यजंन बनाकर लाई महिलाओं ने लड्डू गोपाल को भोग लगाया। इसके बाद भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान जय श्रीकृष्ण के जयकारे भी लगते रहे। इस दौरान हेमा सनवाल, हेमा जोशी, हेमा सांमत, मंजू सोराड़ी, नीता बोरा, गोदावरी भंडारी, मंजू जोशी, सावित्री भट्ट, सुनीता अधिकारी, घनश्याम सनवाल, केवलानंद पाठक, जगदीश जोशी, पूर...