रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। पुलिस ने दो नाबालिगों की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकें बरामद की हैं। दोनों नाबालिगों ने आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करने की बात कबूली है। चोरी की गई सात बाइक ओकलैंड होटल के पास आम की बगिया में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई थीं। पहचान छिपाने के लिए कई बाइकों से नंबर प्लेट भी हटा दी गई थीं। कोतवाल विजेंद्र शाह ने मंगलवार को बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को झनकट में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से जा रहे दो नाबालिगों को रोककर पूछताछ की गई। जिस बाइक पर दोनों सवार थे, वह वर्ष 2025 में चोरी हुई थी और इसकी रिपोर्ट खटीमा कोतवाली में दर्ज थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने आसपास के क्षेत्रों से सात अन्य बाइक चोरी करने की बात स्व...