Rudrapur News: खटीमा में दीपावली पर बिक गए तीन करोड़ के पटाखे
रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। धनतेरस के दूसरे दिन पटाखा बाजार गुलजार रहा। बीते साल के मुकाबले इस बार पटाखा के दामों में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन दीपावली पर खटीमा में तीन करोड़ से अधिक के पटाखे बिक चुके हैं। मांग के अनुरूप पटाखे कम पड़ गए हैं। वहीं बेहतर व्यवसाय होने से पटाखा व्यवसायी काफी उत्साहित हैं। खटीमा में अधिकृत रूप से पटाखे के दो थोक विक्रेता हैं, लेकिन अनाधिकृत रूप से आधा दर्जन से अधिक लोग पटाखे का थोक व्यवसाय करते हैं। इस बार पटाखों के दामों में बीती दीपावली के मुकाबले तीस प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन खरीदारों पर इसका कोई असर नहीं है। दीपावली पर आतिशबाजी करने के लिए लोग उत्साह के साथ पटाखों की खरीदारी कर रहे हैं। तराई बीज विकास निगम के मैदान में इस बार पटाखा बाजार सजा हुआ है। यहां पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.