Rudrapur News: खटीमा के स्कूलों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी) में एमडी सुरेंद्र कौर और प्रधानाचार्य डॉ. एचसी पंत ने केक काटकर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। शिक्षा भारती आदर्श विद्यालय में प्रधानाचार्य अलका जोशी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी, छिनकी में एमडी धीरेन्द्र भट्ट ने शिक्षकों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रशासक विनोद मलिक और प्राचार्या रुचि खुराना ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया तथा शिक्षकों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Almora News: हर्षोल्लास के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.