रुद्रपुर, अगस्त 30 -- Rudrapur News: खटीमा। एक समुदाय विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी ने रविवार को मुख्य चौक पर भाजपा के रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजा गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विधायक शिव अरोरा ने एक समाज के बारे में गलत टिप्पणी की है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, मिलिंद कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिकेश कुमार, दीपक कुमार, रोशन, सुनील कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विधायक शिव अरोड़ा के विवादित बयान पर बाजपुर में फूंका पुतला,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...