रुद्रपुर, जुलाई 8 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। बिरिया मझोला गांव से सटे किलपुरा रेंज के जंगल में बुधवार सुबह एक हाथी ने भैंस को पटककर मार डाला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने जंगल में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह किलपुरा रेंज के कंपार्टमेंट नंबर-18 में दो नर हाथी आपस में लड़ते हुए जंगल के किनारे बगईया नाले के पास पहुंच गए। उस समय वहां भैंसों का एक झुंड पानी में नहा रहा था। भैंसों को देखते ही एक हाथी अचानक आक्रामक हो गया और उनकी ओर दौड़ पड़ा। हाथी को देखकर झुंड में भगदड़ मच गई, लेकिन एक भैंस उसके चपेट में आ गई। हाथी ने उसे सूंड़ और दांतों की मदद से उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत भैंस बिरिया मझोला निवासी अब्दु...