Rudrapur News: खटीमा उप जिला चिकित्सालय को मिले छह नए चिकित्सक
रुद्रपुर, जुलाई 21 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। खटीमा उप जिला चिकित्सालय को छह नए चिकित्सक मिल गए हैं। सभी चिकित्सकों ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। 15 दिन पहले अस्पताल के सात चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई थीं, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। दो सामाजिक कार्यकर्ता दो दिन तक भूख हड़ताल पर भी बैठे थे। जनभावनाओं को देखते हुए शासन ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह के स्थानांतरण पर रोक लगा दी थी। शासन द्वारा सात चिकित्सकों के अचानक तबादले के बाद राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया था। इसके बाद एक चिकित्सक के तबादले पर रोक लगा दी गई थी। यह भी पढ़ें- Roorki News: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल को एक और झटका, तीन चिकित्सकों की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.