रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। विकासखंड कार्यालय में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने कुल 107 प्रस्ताव और समस्याओं के समाधान से संबंधित अनुरोध पत्र रखे। बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज, ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख रीना पाइक और सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने किया। सदस्यों ने सिंचाई व्यवस्था में सुधार, नहरों की सफाई, जर्जर विद्युत पोल और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को बदलने की मांग उठाई। ग्रामीणों के आय प्रमाणपत्र बनाने में आ रही दिक्कतों का सरलीकरण करने और विद्युत कन...