रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: सितारगंज। उप जिला चिकित्सालय में मंगलवार को क्षय रोग उन्मूलन के लिए ग्राम प्रधानों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने ग्राम प्रधानों को क्षय रोग के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और निर्धारित उपचार पूरा करने से इसका इलाज संभव है। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम प्रधानों को टीबी के प्रमुख लक्षणों की जानकारी दी गई। लंबे समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, वजन कम होना, भूख कम लगना, अत्यधिक कमजोरी, सीने में दर्द या बलगम में खून आने जैसे लक्षण होने पर व्यक्ति को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए ग्राम पंचायत,...