रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को एक लाख रुपये की चपत लगा दी। मामले में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में द अपार्टमेंट निवासी अमित सिंह चौहान ने कहा है कि बीते 23 अक्तूबर को दोपहर में मोबाइल पर एक कॉल आयी। कॉलर ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट बढ़ाने का झांसा देकर एक लिंक भेजा। पीड़ित ने लिंक खोला तो उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में कुल एक लाख रुपये निकल गए। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...