Rudrapur News: क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर 2.23 लाख की साइबर ठगी
रुद्रपुर, अक्टूबर 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। रुद्रपुर में साइबर ठगों ने दो व्यक्तियों को 3.65 लाख रुपये की चपत लगा दी। साईं विहार कॉलोनी निवासी दिबाकर सेनापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा दिया। इसके बाद उसने कई जानकारियां मांगीं और क्रेडिट कार्ड अपडेट होने की बात कही। कुछ ही देर में उनके खाते से 2.23 लाख रुपये कट गए। दूसरे मामले में ट्रांजिट कैंप निवासी सचिन राना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अक्टूबर को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया था। इसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर दिया। 15 अक्तूबर को खाते से 1.42 लाख रुपये की निकासी का मैसेज आया, तब उन्हें साइबर ठगी का पता चला। सीओ विभव सैनी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.