रुद्रपुर, नवम्बर 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन (क्रालोस) का दो दिवसीय नौवां जिला सम्मेलन रविवार को उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हो गया। सम्मेलन के अंतिम दिन संगठनात्मक चुनाव में पीपी आर्या को पुनः अध्यक्ष और भोपाल को महासचिव चुना गया। दूसरे दिन सम्मेलन ने सात अहम प्रस्ताव पारित किए। इनमें शहीदों को श्रद्धांजलि, जनवादी अधिकारों पर बढ़ते हमले और निरंकुशता के खिलाफ, साम्राज्यवादी युद्धों के खिलाफ, जनवादी-संवैधानिक अधिकारों पर हमले, हालिया छात्र-युवा उभार के समर्थन में, एसआईआर के जरिए नागरिकता और मताधिकार पर हमले तथा अपराध और अतिक्रमण के नाम पर बस्तियों, मकानों और दुकानों को ध्वस्त किए जाने के विरुद्ध प्रस्ताव शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: क्रालोस का नौवां सम्मेलन संपन्न, पीपी आर्य पुनः अध्यक्...