रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूल में प्रयोग होने वाली कॉपी में 'बैक टू स्कूल' लिखकर उसके नीचे अलग-अलग अंक दर्ज कर सट्टा खिलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सट्टा खिलाने के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1850 रुपये की नगदी, एक पेन और सट्टा पर्ची बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, एसआई मनोज कुमार शुक्रवार रात पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सिडकुल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम इंद्रपाल पुत्र बालकिशन मूल निवासी ग्राम गुनाटू, देवरनिया, बरेली यूपी हाल निवासी आजाद नगर, ट्रांजिट कैंप बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1850 रुपये, एक पेन और ...