Rudrapur News: कैंटर-कार की भिड़ंत में दंपति और बेटी घायल
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बुधवार सुबह गाबा चौक के पास एक कार और कैंटर में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दंपति और उनकी बेटी घायल हो गए। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी गुरसेवक सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार से नानकपुरी टांडा की ओर जा रहे थे। वहीं फ्लाईओवर पार गाबा चौक पहुंचने पर काशीपुर बाईपास की ओर से आ रहे कैंटर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में गुरसेवक, उनकी पत्नी और मासूम बेटी घायल हो गई। तेज आवाज के साथ हुई टक्कर से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जाम की स्थिति बन गई। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.