Rudrapur News: कृष्णा कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने कृष्णा काॉलोनी वार्ड नंबर दो में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस को दी तहरीर में कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर दो निवासी विजय कुमार प्रसाद ने बताया था कि वह परिवार के साथ 28 अगस्त को अयोध्या घूमने गए थे। जब घर लौटे तो मकान का ताला टूटा था। कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने सोने का हार, मांग टीका, मंगलसूत्र, चेन, चार अंगूठियां, कान के झुमके, नाक की नथ समेत चांदी की पायल, बिछिया, सिक्के, ब्रेसलेट, कमरबंद और अन्य जेवरात चोरी कर ले गए थे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी उड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.