Rudrapur News: कृष्णावंती ने दो लोगों की जिदंगी को दी रोशनी
रुद्रपुर, सितम्बर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। गदरपुर के वार्ड छह स्थित कुंज विहार कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय कृष्णावंती छाबड़ा के निधन के बाद परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुसार नेत्रदान कर दो जरूरतमंद लोगों को रोशनी दी। कृष्णावंती छाबड़ा पत्नी स्व. रोशन लाल छाबड़ा का बुधवार रात निधन हो गया था। उनके पुत्र सतनाम, विपिन, राकेश छाबड़ा और दामाद राजकुमार खुराना ने भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा के नेत्रदान सहसंयोजक संजय ठुकराल से संपर्क किया। सूचना पर नेत्रदान टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नेत्रदान कराया। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल और सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एलएम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने प्रक्रिया संपन्न कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.