Rudrapur News: कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होगी तैनाती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में कृषि विभाग के न्याय पंचायत स्तर के कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले की सभी 27 न्याय पंचायतों में इन पदों पर पात्र लोगों को सेवाएं देने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि चतुर्थ श्रेणी पद से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ पूर्व सैनिक और गोरखा समुदाय के लोग भी इसके लिए पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थी अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक न्याय पंचायत स्तर के कार्यालयों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार सिंह यादव ने बताया कि इन पदों पर तैनाती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग की व्यवस्थाओं को मजबूत करना और कार्यालयों में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.