रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। कुलसुम खान के कृषि फार्म पर मालिकाना दावेदारी के मामले में एडीएम पंकज उपाध्याय की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की वार्ता कराई गई। इसके बाद एडीएम ने कहा कि पूरा मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए कोर्ट का आदेश मिलने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी। इस पर कांग्रेसी भड़क उठे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो दूसरा पक्ष जबरन भूमि पर कैसे काबिज हो गया। उन्होंने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। इस दौरान एडीएम से कांग्रेसियों की तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। बुधवार को सितारगंज रोड पर पिपलिया मोड़ के निकट कुलसुम खान कृषि फार्म गेट पर कांग्रेसियों के हंगामे के बाद प्रशासन ने गुरुवार 11 बजे तहसील मुख्यालय में दोनों पक्षों को ...