Rudrapur News: कूड़े में आग से नैनीताल हाईवे पर फैला धुआं, राहगीर परेशान
रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर दशमेश गेट के पास शनिवार को सड़क किनारे कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। इससे उठे धुएं के कारण हाईवे पर कुछ देर तक राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क से दूर खड़े कुछ लोगों को धुएं के गुबार के कारण वाहन में आग लगने या किसी बड़ी घटना की आशंका हुई। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे कई वाहन चालक भी सतर्क हो गए। हालांकि, पास पहुंचने पर पता चला कि सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में आग लगी थी। धुएं के कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता देखने में परेशानी हुई। कुछ राहगीर मुंह पर कपड़ा बांधकर वहां से गुजरने को मजबूर हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.