Rudrapur News: कुसुम की आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां
रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। भूरारानी निवासी 41 वर्षीय कुसुम चावला के निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की। पति हरीश कुमार चावला ने परिवार की सहमति से नेत्रदान का निर्णय लिया, जिससे दो जरूरतमंद नेत्रहीनों को नई रोशनी मिल सकेगी। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल और सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एलएम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस कार्य में संजय ठुकराल और संदीप चावला का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान गुलशन कुमार, अक्षय चावला, चंदर चावला, सुरेंद्र चावला और सुनील जडवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.