Rudrapur News: कुमाऊं विश्वविद्यालय कैंपस की स्वीकृति पर महाविद्यालय में जश्न, मेयर का सम्मान
रुद्रपुर, जुलाई 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को कुमाऊं विश्वविद्यालय का कैंपस बनाए जाने की स्वीकृति मिलने पर शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन, छात्र नेताओं और छात्र-छात्राओं ने मेयर विकास शर्मा का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर विकास शर्मा और एबीवीपी के समर्थन में नारे भी लगे। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि कैंपस बनने से प्रवेश, परीक्षा, अंकपत्र और डिग्री समेत अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए विद्यार्थियों को नैनीताल नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और पूरे तराई क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर में बनेगा पंजाबी भवन, मेयर विकास शर्मा की घोषणा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.