Rudrapur News: कुछ देर के लिए घर में लगाया ताला, चोरी हो गए जेवरात
रुद्रपुर, जुलाई 7 -- Rudrapur News: सितारगंज। बंद घर से चोरों ने सोने के जेवरात चोरी कर लिए। परिजन सोमवार शाम घर में ताला लगाकर मंदिर गए थे। डेढ़ घंटे बाद घर लौटे तो घर में चोरी हो चुकी थी। दिगम्बर सती पुत्र शालिग्राम सती निवासी वार्ड तीन पटवारी गली ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब 6.30 बजे उनकी पत्नी व पुत्रवधू मौनी बाबा मंदिर गए। रात आठ बजे घर लौटे तो घर में सामान फैला था। चोर घर से ढाई तोले का सोने का हार व कान के झुमके चोरी कर ले गए। छत का दरवाजा खुला था। भीड़भाड़ वाले मोहल्ले में दिन में हुई चोरी से हड़कंप मच गया। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.