रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को एक बैंक्वेट हॉल में क्षेत्रवासियों और किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सितारगंज के विकास का रोडमैप जनता के समक्ष रखा। किसानों की मांग पर उन्होंने भूमि संबंधी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि समाज के हर वर्ग का विकास जरूरी है। क्षेत्र की जनता के स्नेह से उन्हें क्षेत्र और राज्य की सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ग एक-ख, वर्ग चार समेत अन्य भूमि पर भूमिधरी अधिकार के लंबित प्रकरणों का समाधान किया जाएगा। इस दौरान किसानों, युवाओं और ग्राम जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ने अमरपाल सिंह, गुरमुख सिंह, गुरमीत सिंह संधू, बलविंदर सिंह गिल, हरमन सिंह भुल्लर समेत 18 नए सदस्यों का माल्यार्पण कर...