Rudrapur News: किशोरी बिना बताये लापता
रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: सितारगंज। पंडरी निवासी एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 18 अगस्त की रात बिना बताए घर से कहीं चली गई। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस मामले की जांच के साथ किशोरी की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.