Rudrapur News: किशोरी को ले जाने का आरोपी युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंपा है। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि राजीव विश्वास पुत्र कार्तिक विश्वास निवासी ग्राम देवनगर शक्तिफार्म को शक्तिफार्म क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाई हैं। टीम में कोतवाल सुंदरम शर्मा, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी, एसआई बबीता टम्टा, नीलम बर्गली, भोपाल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.