Rudrapur News: किशोरी को भगाने का आरोप
रुद्रपुर, अगस्त 18 -- Rudrapur News: सितारगंज। शक्तिफार्म के एक गांव के एक व्यक्ति ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी करन राय पुत्र किशोर राय पर उसकी नाबालिग बेटी को फोन पर परेशान करने और बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अगस्त को आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि करन की मां भी उन्हें धमकी दे रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.