Rudrapur News: किशोरी की गुमशुदगी दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 18 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप कोतवाली में एक किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की गई है। ठाकुर नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मूलरूप से बहेड़ी की रहने वाली है। उसकी 15 वर्षीय पुत्री 12 अगस्त को दोपहर में घर से बिना बताए कहीं चली गई। वह मानसिक रूप से कमजोर भी है। उन्होंने पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। ट्रांजिट कैंप कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.