Rudrapur News: किराये पर दिए गए ट्रैक्टर को बेंचने का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: खटीमा। किराये पर लिए गए ट्रैक्टर को बेच देने के आरोप में पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिरिया की निवासी रानी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति गौतम सिंह ने अक्तूबर 2025 में अपने परिचित मझोला निवासी एक व्यक्ति को अपना ट्रैक्टर 18 हजार रुपये प्रतिमाह में किराये पर दिया था। जिसके बाद उस व्यक्ति ने उन्हें सिर्फ बीस हजार रुपये ही दिए। शेष रकम मांगे जाने पर वह अपनी समस्या बताकर टालता रहा। परिचित होने के कारण उससे कुछ नहीं कहा गया। आरोप लगाया कि उन्हें पता चला है कि उस व्यक्ति ने उनका ट्रैक्टर कहीं बेच दिया है। इस बारे में जब उस व्यक्ति को जानकारी के लिए फोन किया गया तो वह फोन ही नहीं उठा रहा है। उसके घर वाले भी फोन नहीं उठा रहे हैं। रानी देवी ने पुलिस से ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.