Rudrapur News: किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर पांच मकान मालिकों के चालान
रुद्रपुर, अगस्त 4 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने पहाड़ी उकरौली क्षेत्र में अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर पांच मकान मालिकों के चालान किए। जबकि सात किरायेदारों से संयोजन शुल्क वसूला गया। प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई जावेद मलिक, सिडकुल चौकी प्रभारी जगत सिंह साही और अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह दानू ने पुलिस बल के साथ इलाके में घर-घर जाकर पूछताछ की। टीम ने किरायेदारों के पहचान पत्रों की जांच के साथ 'पहचान ऐप' के जरिए ऑनलाइन सत्यापन भी किया। सत्यापन न कराने पर सात व्यक्तियों के उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर 1,750 संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं, बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले पांच मकान मालिकों के खिलाफ 10-10 हजार के चालान काटकर कोर्ट भेज दिए गए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.