Rudrapur News: किच्छा-सिरौलीकलां में 21, 22 और 24 सितंबर को शराब बिक्री पर रोक
रुद्रपुर, सितम्बर 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। नगर पालिका परिषद किच्छा और नगर पालिका परिषद सिरौलीकलां के अध्यक्षों व सदस्यों के निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने शराब की बिक्री, वितरण और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों निकायों की आठ किलोमीटर परिधि में सभी मदिरा अनुज्ञापन एवं मद्य विक्रय प्रतिष्ठानों को निर्धारित अवधि में पूर्णतः बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों नगर पालिकाओं में मतदान 22 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि मतगणना 24 सितंबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.