रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। बुधवार को किच्छा नगरपालिका के 36,534 मतदाता 4 अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और 20 वार्डों के कुल 81 सभासद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जबकि सिरौलीकलां नगर पालिका के 9721 मतदाता 2 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और 4 वार्डों में 13 सभासद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। 22 सितबंर को किच्छा और सिरौलीकलां में नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतपेटियां रखने के लिए नई मंडी समिति में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। बुधवार को नई मंडी समिति में दोनों नगरपालिकाओं की मतगणना की जाएगी। किच्छा नगरपालिका चुनाव की मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई गई हैं। इनमें 36,534 मतों की चार राउंड में गिनती की जाएगी। जबकि सिरौलीकलां नगरपालिक...