रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता किच्छा व सिरौली नगरपालिका चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान शुरू हुआ। किच्छा नगर पालिका में भाजपा के संदीप अरोरा और कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह में सीधी टक्कर है। जबकि सिरौली नगर पालिका में कांग्रेस की सईदा और निर्दलीय नसरीन के बीच सीधा मुकाबला है। किच्छा विधानसभा से 52 हजार मतदाता और सिरौली में 11 हजार मतदाता है। मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह 10 बजे तक लगभग 14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण मतदान के बीच प्रेक्षक नवीन वर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति ने बूथों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: निकाय चुनाव की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

हिंदी हिन्...