रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पुलिस ने 10.90 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बुधवार शाम कलकत्ता पुलिस चौकी इंचार्ज विजय सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम नजीमाबाद में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने जीरो बंदा टैक्सी स्टैंड के पास एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी महिला ने अपना नाम मंजीत कौर पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी धौराडाम नजीमाबाद बताया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...