रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: किच्छा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय पर मुख्य अतिथि पंतनगर विश्वविद्यालय फार्म के पूर्व महाप्रबंधक डॉ. केएन सिंह ध्वजारोहण किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया। एसडीएम गौरव पांडेय व तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में तिरंगे को सलामी दी। कोतवाल रवि कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ कोतवाली में ध्वजारोहण किया। नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी दीपक शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। सीएचसी में डॉ. राहुल गौड़ ने तिरंगा फहराया। एसकेएमए इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मुकेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जसपुर मे...