रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। कोतवाली प्रभारी ने व्यापारियों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविवार को देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में मेन मार्केट स्थित साहिबा फैशन्स, वी मेकओवर, एआर टेलीकॉम, कांडपाल रिचार्ज हब, गणपति ज्वैलर्स और कटारिया ऑर्नामेंट हाउस सहित कई दुकानों के बाहर लगे एसी के आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी हो चुके हैं। व्यापारियों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: भाजपा ने थाना प्रभारी को ...