Rudrapur News: किच्छा में बंद घर से नकदी और जेवरात चोरी
रुद्रपुर, अगस्त 18 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। आवास विकास स्थित झूलेलाल पार्क में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए परिवार की गैर मौजूदगी में चोर घर में घुस गया। चोर ने लॉकर से 1.10 लाख रुपये और करीब आठ तोला सोने के जेवरात चोरी कर लिए। इसी दौरान परिवार के लोग घर लौट आए तो चोर दीवार फांदकर फरार हो गया। उसका भागते हुए वीडियो मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। सोमवार देर शाम आवास विकास निवासी अशोक मखीजा पुत्र प्रीतमदास परिवार के साथ झूलेलाल पार्क में आयोजित पूजा कार्यक्रम में गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटने पर उन्होंने एक संदिग्ध को दीवार फांदकर भागते देखा। घर के अंदर जाकर जांच की तो लॉकर से नकदी और जेवरात गायब मिले। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाल रवि कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.