रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: किच्छा। बुधवार को पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, बगैर कागजात समेत यातायात उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों पर कार्रवाई करते हुए 12 बाइक को सीज किया। कोतवाल रवि कुमार ने वाहन चालकों को वाहन पर नंबर प्लेट, आवश्यक कागजात आरसी, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस व प्रदूषण प्रमाण पत्र साथ रखने की अपील की। कोतवाल ने हेलमेट लगाने एवं नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...