Rudrapur News: किच्छा में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व
रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता पुरानी मंडी स्थित मारवाड़ी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान गोवर्धन की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। इस सुअवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन एवं सत्संग किया। जिससे पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यहां अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ग्यारसी लाल, किशन गोयल, प्रकाश गोयल, सुनील गुप्ता, विक्की बंसल, मुकेश गोयल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: घरों और मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गोवर्धन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.