Rudrapur News: किच्छा में चुनाव की घोषणा से गर्माया राजनीतिक माहौल
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। किच्छा और सिरौली में नगरपालिका परिषद के चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने मंगलवार शाम बरेली बाईपास स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। इसमें पर्यवेक्षक एवं ज्वालापुर (हरिद्वार) विधायक रवि बहादुर के समक्ष अध्यक्ष और सभासद पद के दावेदारों ने अपने आवेदन सौंपे। वहीं, भाजपा में सभासद पद के दावेदारों ने मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया के समक्ष अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। भाजपा में अध्यक्ष पद के दावेदारों की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। सोमवार शाम चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागदौड़ शुरू हो गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर पटाखे फोड़कर खुशी मनाई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.