Rudrapur News: किच्छा में गूंजे सरकार की आमद मरहबा
रुद्रपुर, अगस्त 26 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा, मदनी की आमद मरहबा के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के प्रति अपनी मोहब्बत का इजहार किया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज वार्ड नंबर 14 स्थित बड़ी मस्जिद से हुआ। जुलूस एमपी चौक, डीडी चौक, बरेली रोड और आवास विकास होते हुए सुनहरी मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां लंगर का आयोजन किया गया। जुलूस के दौरान उलेमाओं ने अपनी तकरीरों में कहा कि मोहम्मद साहब ने ऊंच-नीच और भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: शानो-शौकत से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.