Rudrapur News: किच्छा : वार्ड 16 की हाईटेंशन लाइन होगी इंसुलेटेड: शुक्ला
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि उनके प्रयासों से वार्ड-16 की 11 केवी विद्युत लाइन को इंसुलेटेड (कवर कंडक्टर) करने के लिए केंद्र पोषित योजना के तहत 35 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। बीते शनिवार वार्ड-16 में 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक राज की मौत हो गई थी। घटना के बाद शुक्ला ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की थी। सोमवार को पूर्व विधायक शुक्ला ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता संजय तिवारी के साथ बैठक कर आबादी के बीच से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को इंसुलेटेड करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इससे आबादी वाले क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संभावनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वार्ड-16 के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.