रुद्रपुर, अगस्त 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटने के बाद अब ऊर्जा निगम ने भी कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार को निगम की ओर से बाईपास क्षेत्र में बिजली पोल लगाने का काम शुरू किया गया। अतिक्रमण न हटने के कारण चौड़ीकरण से जुड़े विभाग अपने कार्य शुरू नहीं कर पा रहे थे। प्रशासन की ओर से 5 अगस्त से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किए जाने के बाद विभागों ने भी काम तेज कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...