रुद्रपुर, अगस्त 4 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर बाईपास निर्माण परियोजना को गति देने के लिए बुधवार से काशीपुर बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में निर्माण कार्य, विभागीय शिफ्टिंग और समयबद्ध कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक अरोरा ने कहा कि काशीपुर बाईपास बनने से शहर को लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अधिकांश स्थानों पर सड़क की चौड़ाई 60-60 फीट रखने की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका मार्केट के प्रभावित दुकानदारों को पुनर्वास की व्यवस्था...