रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य सहकारी समिति निर्वाचन के तहत सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सामान्य निकाय और प्रबंध कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां हरीश चंद्र खंडूरी ने बताया कि सामान्य निकाय का निर्वाचन 21 अगस्त, प्रबंध कमेटी के सदस्यों का निर्वाचन दो सितंबर और सभापति, उपसभापति एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन तीन सितंबर को होगा। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत सामान्य निकाय के लिए पहले अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन कर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों की सुनवाई और निराकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की बिक्री एवं दाखिल करने, जांच, आपत्तिय...