रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर में चल रहे किसान मेले में कार हटाने को लेकर तीन युवतियों और कार सवार चार युवकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। युवतियों ने युवकों पर अभद्रता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर निवासी युवतियों का किसान मेले में स्टॉल लगा था। रविवार रात करीब आठ बजे वे कार से स्टॉल पर सामान लेने पहुंची थीं। मेले में भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने कार रास्ते में खड़ी कर सामान लोड करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से एक कार में सवार चार युवक पहुंचे और हॉर्न बजाकर कार हटाने को कहा। युवतियों ने पहले सामा...